फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसपी का एक्शन, दुष्कर्म के मामले में समझाैता कराने के आरोपी से छीनी थानेदारी

Mon, 20 Jan 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जनपद में कानून व्यवस्था में जीरो टॉलरेंस की नीति स्पष्ट करते हुए एसपी एक्शन में दिखे। संतोष कुमार मिश्रा ने महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। इसमें पांच थानाध्यक्षों की थानेदारी छिन गई। इसमें सेवरही और बरवापट्टी में हाल ही के दो दागदार एसओ पर कार्रवाई की गई है तो दो चौकी इंचार्जों को थाने का प्रभार मिला है। सेवरही में बालिका से दुष्कर्म के मामले में समझौता कराना एसओ श्रीप्रकाश राय को आखिरकार महंगा पड़ गया। सीओ तमकुहीराज अमित सक्सेना की जांच में एसओ दोषी पाए गए।चार दिन पूर्व बरवापट्टी में हुए साधु की हत्या में भी एसओ पर आरोप लगा था। सीओ ने रिपोर्ट एसपी को सौंपी थी। इसके बाद तुरंत ही एसपी ने मामले में कार्रवाई की। सेवरही थाने से श्रीप्रकाश राय, बरवापट्टी से राजेश कुमार सहित कुबेरस्थान, खड्डा और कसया की छुट्टी कर दी। मनमोहन सिंह को अपराध निरीक्षक तमकुही राज से लाइन हाजिर कर दिया गया। चौकी प्रभारी सिंधुवा पडरौना धीरेंद्र राय को सेवरही और चौकी प्रभारी हाईवे कुशीनगर स्वतंत्र सिंह को कुबेरस्थान थाने की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में कुबेरस्थान थानाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य को प्रभारी सम्मन सेल, चौकी प्रभारी हाईवे स्वतंत्र सिंह को थानाध्यक्ष कुबेरस्थान, प्रभारी निरीक्षक कसया गिरिजेश उपाध्याय को जनसूचना सेल, निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी थानाध्यक्ष हनुमानगंज से थानाध्यक्ष कसया, बरवापट्टी थानाध्यक्ष राजेश कुमार को साइबर थाना भेजा गया है। वाचक निरीक्षक पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रजापति को प्रभारी निरीक्षक बरवापट्टी, थानाध्यक्ष खड्डा अनिल सिंह को डीसीआरबी, निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह प्रभारी निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया से प्रभारी निरीक्षक खड्डा, थानाध्यक्ष सेवरही धीरेंद्र राय को अपराध शाखा तो सिधुआ चौकी प्रभारी धीरेंद्र राय को थानाध्यक्ष सेवरही बनाया गया है। वहीं निरीक्षक मनीष पांडेय थानाध्यक्ष हनुमानगंज बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें