मुजडीहा में युवाओं को खेल किट देते मुख्य अतिथि व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
अहिरौली बाजार। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत केंद्र की तरफ क्षेत्र के मुजडीहा में खेल किट वितरित की गई। गांव के युवाओं में विविध खेल से संबंधित किट दी गई।
मुख्य अतिथि मोनू कन्नौजिया ने कहा कि खेल से युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इसलिए युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल आयोजनों में सहभागिता दिखानी चाहिए। मछुआ प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश साहनी ने कहा कि जब युवा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगी। इसके बाद युवाओं में बालीवाल, फुटबाल आदि किट वितरित किए गए। अंत में आयोजक शिवांश गिरि ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षक अवधेश कुमार गिरि ने किया।
इस दौरान देश दीपक चौधरी, गुलशन कुमार, बहादुर प्रसाद, पिकी साहनी, अंशिका साहनी आदि मौजूद रहे।