पडरौना। उत्तर प्रदेश चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की तरफ से विशेष सामाजिक सुरक्षा जागरूकता एवं नामांकन अभियान आयाजित होगी। इसका उद्देश्य जिले के गन्ना किसान एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक संरक्षण एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
यह जानकारी जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने दी। उन्होंने बताया कि गन्ना समितियों में गन्ना समिति कसया, दुदही, बोदरवार व कप्तानगंज में छह जुलाई से नौ जुलाई तक और पडरौना, रामकोला (के.), रामकोला (पी.), लक्ष्मीगंज, खड्डा, छितौनी, सेवरही, तरयासुजान, हाटा व कठकुईया में छह जुलाई से 11 जुलाई तक इफको, संबंधित चीनी मिलों एवं बैंकों के सहयोग से विशेष कृषक गोष्ठियों, जागरूकता कार्यक्रमों एवं ऑन-द-स्पॉट नामांकन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गन्ना किसान व उनके परिवारों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा दिया जाएगा।