फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चतुर्थ सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव की तैयारियां तेज

Sat, 04 Jul 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। 31 जुलाई को चतुर्थ सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। बृहस्पतिवार देर शाम सूर्य मंदिर परिसर में पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय के नेतृत्व में बैठक हुई। कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष विनय राय ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष का प्राकट्य उत्सव बेहद खास होने वाला है। उत्सव के तहत देश के 151 पवित्र एवं धार्मिक स्थलों पर स्थित नदियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्रद्धा और अध्यात्म की एक अनूठा संगम होगी,जो विभिन्न शहरों से होते हुए कुशीनगर पहुंचेगी। ''''काशी से कुशीनगर'''' तक के इस भव्य कार्यक्रम का शेड्यूल तय किया गया है। 27 जुलाई को यात्रा का शुभारंभ चन्द्रमा ऋषि आश्रम, शूलटंकेश्वर मंदिर काशी, विन्ध्याचल और प्रयागराज से होगा। 28 जुलाई को यह यात्रा लक्ष्मण नगरी (लखनऊ) से सूर्य नगरी (कुशीनगर) वाया श्री राम की नगरी (अयोध्या), कबीर स्थली मगहर और गुरु गोरक्षनाथ मंदिर (गोरखपुर) राम जानकी मंदिर कुशीनगर पहुंचेगी। 29 और 30 जुलाई को कुशीनगर के स्थानीय मंदिरों का भ्रमण किया जाएगा। 31 जुलाई को राम जानकी मन्दिर कसया से शोभायात्रा निकाली जाएगी। सूर्यस्थली तुर्कपट्टी में पवित्र जलों से अभिषेक के बाद महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। अप्प दीपो भव के मूल मंत्र के साथ आयोजित होने वाले इस चतुर्थ सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव में सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार सादर आमंत्रित होने की अपील की गई है। समिति के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि वे पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर इस धार्मिक समागम को सफल बनाएंगे। इस दौरान बी के मोहन, सुधीर शाही, नारायणी शाही, संजीव सिंह, कस्तूर चंद, अमित राय, शैलेंद्र कुमार तिवारी, वीरेंद्र शाही, शैलेंद्र शाही, पुरुषोत्तम वर्मा, कुश कुमार, पंकज राय, कृष्णा राय, पप्पू शाही, संतोष गोंड, हरेश पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें