फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई नहीं होने पर भड़के गांव वालों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जांच में विशुनपुरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेरहा के हेडमास्टर पर आरोप की पुष्टि होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी जयंत भारती दोबारा विद्यालय पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले स्कूल समय में हेडमास्टर अपने बेटे को विद्यालय में बैठाकर कहीं चले गए थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर जांच की थी। जांच के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि हेडमास्टर अक्सर विद्यालय छोड़कर चले जाते हैं। साथ ही उन्होंने नियमों की अनदेखी करते हुए कार्यरत रसोइया को हटाकर दूसरी महिला को नियुक्त कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को भेज दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बावजूद अब तक हेडमास्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। इससे पहले शिकायतकर्ता शैलेश कुशवाहा ने बीएसए को शिकायती पत्र देकर हेडमास्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। बीएसए के निर्देश पर मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी जयंत भारती ने दोबारा विद्यालय पहुंचकर जांच की। जांच में यह भी सामने आया कि नियमों को दरकिनार कर कार्यरत रसोइया को हटाकर उसकी जगह दूसरी महिला को नियुक्त किया गया। शिकायतकर्ता शैलेश कुशवाहा का आरोप है कि जांच में आरोप सही मिलने के बावजूद विभाग हेडमास्टर को बचाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

-
अभी कार्यालय से बाहर हूं, जांच रिपोर्ट देखकर आवश्यक कार्रवाई होगी। -अनिल कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें