फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विशेष अभियान दिवस कल, बूथों पर होंगे दावे-आपत्ति

Sat, 21 Feb 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 22 फरवरी (रविवार) को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां 6 मार्च 2026 तक स्वीकार की जाएंगी।
विज्ञापन


निर्धारित तिथि को सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक सभी बूथों पर अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए फार्म-6, 6ए, 7 व 8 उपलब्ध रहेंगे तथा प्रत्येक केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां फार्म भरने में सहायता दी जाएगी। अभियान के तहत प्राप्त प्रपत्रों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण किया जाएगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों, सभासदों, ग्राम प्रधानों व स्वयंसेवकों को भी अभियान से जोड़ा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी समेत अन्य अधिकारी बूथों का निरीक्षण करेंगे। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर नाम जोड़ने, संशोधन या विलोपन संबंधी आवेदन अवश्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें