फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टीबी के 51 मरीजों को दी गई पोषण पोटली

Sat, 21 Feb 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगं। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय सीएचसी सभागार में शुक्रवार को टीबी के 51 मरीजों को पोषण की पोटली दी गई।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा ने कहा कि टीबी मरीजों को दवा के साथ प्रोटीनयुक्त आहार लेना चाहिए,इससे मरीज शीघ्र स्वस्थ हो जाते हैं। कहा कि दो सप्ताह से खांसी,बलगम,बुखार,शरीर के किसी हिस्से में गांठ,बांझपन आदि टीबी रोग के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण अगर दिखाई दे तो टीबी की जांच करवाना चाहिए। संचालन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर डा. परवेज आलम , डा. गोपाल मद्धेशिया, डा. गौरव, नवीन चंद्र मिश्र, खुर्शीद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें