पडरौना। पुलिस पर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाकर सोमवार को सपा ने कुबेरस्थान थाने का घेराव किया। सपा नेताओं ने चेताया कि यदि पुलिस का उत्पीड़न नहीं थमा तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।
सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी ने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। लो-वोल्टेज और अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। पुलिस पासपोर्ट सत्यापन के साथ किसी भी विवाद में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर एक पक्ष से धन उगाही और दूसरे के पक्ष का उत्पीड़न का किया जा रहा है। पुलिस इस प्रवृत्ति पर रोक नही लगाई गई, तो सपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे।
इस दौरान राजन शुक्ला, सिकंदर आलम, प्रदीप सिंह सैथवार, प्रसून जायसवाल, चंदन राज, छोटेलाल कुशवाहा, सरफराज आलम, समशुल हक, मनीष गौतम, राजेश चौहान, मंटू चौहान, अंकुर यादव, बलराम जायसवाल, छोटू तिवारी, आफताब इराकी, समीम अहमद आदि मौजूद रहे।