पडरौना। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश के तहत शनिवार को एसपी कुशीनगर ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। रिक्रूट आरक्षियों के व्यवस्थापन तथा ट्रेनिंग की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक आदि सुविधाओं के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आरटीसी एवं जेटीसी सेंटर की चल रही तैयारियों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। प्रशिक्षण केंद्र में उपकरणों की उपलब्धता, स्वच्छता और प्रशिक्षण सामग्री की स्थिति की समीक्षा की गई।