फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जर्जर सड़क के मरमम्त की मांग को लेकर सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कसया-रामकोला मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (एई) को ज्ञापन सौंपा। इसमें कसया से टेकुआटार और अमवा मंदिर तक जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत और नवनिर्माण कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


राजेश प्रताप राव ने कहा कि सड़क कई महीनों से जर्जर है। जगह-जगह बने गड्ढों और जलभराव के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। सड़क की स्थिति से विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। करीब तीन माह पहले सड़क निर्माण का आश्वासन भी मिला था। इसके अलावा मुख्यमंत्री की ओर से भी सड़क निर्माण की घोषणा किए जाने के बाद भी अब तक सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
ज्ञापन में सड़क को तत्काल गड्ढामुक्त कराने के साथ जल्द नवनिर्माण शुरू कराने की मांग की गई। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एई मुकेश वर्मा ने बताया कि कसया रामकोला मार्ग का मरम्मत शुरू करा दिया गया हैं। इस मार्ग का चौड़ीकरण और नवीनीकरण के लिए शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह सैंथवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शमशाद सोनू, प्रसुन्न जायसवाल, राहुल सिंह, सिकंदर आलम, सुनील वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एई सूबेदार यादव ने बताया कि बारिश के चलते मिट्टी नहीं मिल रहा है। ठेकेदार को निर्देश दिया गया है। मिट्टी उपलब्ध होते ही गड्ढे को भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें