फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेवा सेतु से होगा समस्याओं का समाधान, तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉल, लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा- पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण
सुकरौली। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को सेवा सेतु अभियान के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसमें विभिन्न विभागों की सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए। लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया भी शुरू की गई।
पूर्व विधायक पवन केडिया ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने बताया कि तीन दिवसीय अभियान के दौरान अलग-अलग विभागों की सेवाओं से संबंधित जानकारी और सहायता लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने बताया कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य आम लोगों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
कार्यशाला में लगाए गए स्टॉलों पर पहुंचकर लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। संबंधित कर्मचारियों ने शिकायतें दर्ज कर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें