फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सपा नेताओं ने सीओ कार्यालय पर दिया धरना

Tue, 05 May 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज सीओ कार्यालय पर धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
कुशीनगर। तरया सुजान थाने पर सपा कार्यकर्ता पर दर्ज एक प्राथमिकी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय पर सोमवार को धरना दिया। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ की गैरमौजूदगी में इंस्पेक्टर तमकुहीराज को ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन

विरवट कोन्हवलिया में संचालित सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान में काम करने वाले मुनीम ने सपा कार्यकर्ता रोहित यादव समेत एक नामजद व अज्ञात लोगों पर मुफ्त में शराब मांगने व मारपीट करने का आरोप लगाया। मामले में तरया सुजान पुलिस ने 25 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर लिया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तरया सुजान पुलिस गलत तरीके से सपा कार्यकर्त्ता रोहित यादव को मामले में आरोपी बना दी, जबकि रोहित यादव को मामले से कोई लेना-देना नहीं है। सपा कार्यकर्ताओं ने तरया सुजान पुलिस पर सपा कार्यकर्त्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तमकुहीराज सीओ कार्यालय पहुंचे व धरने पर बैठ गए। इस तरया सुजान पुलिस की कार्रवाई से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान सीओ कार्यालय में मौजूद नहीं थे। मोबाइल पर वार्ता के बाद सीओ उन्होंने निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा नेता मधुरश्याम राय, जाकिर हुसैन, आनंद यादव, राहुल यादव,मंसूर अली, रोहित यादव, बबलू अली, रामकिशोर यादव, अवध कुशवाहा, गोरख निषाद, नूरहसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें