फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दुपट्टे के फंदे से लटका मिला शव

Tue, 05 May 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नाले में गिरकर किशोरी की मौत के बाद गम में दुबे परिजन,सोशल मीडिया
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार शाम नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर अभिमन्यु की पत्नी प्रमिला (20) की शादी जून 2025 में हुई थी। शादी के बाद से ही वह ससुराल में रह रही थी। पति अभिमन्यु रोजगार के सिलसिले में दुबई में रहता है। सोमवार को प्रमिला के फंदे से लटककर आत्महत्या की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य नहीं था। बताया जा रहा है कि मृतका के सास-ससुर किसी काम से बाहर गए थे। देर शाम ससुर घर लौटे तो बहू कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए।
लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। साथ ही तहसीलदार हाटा को भी मामले की सूचना दे दी गई। उनकी मौजूदगी में शव को उतरवा कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मायके वालों को सूचना दी गई। उसका मायका चिंगौना थाना कसया क्षेत्र में बताया जा रहा है। मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई औपचारिक आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि विवाहिता की मौत यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की प्रताड़ना या अन्य कारण सामने आते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें