फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मस्जिद पर नोटिस चस्पा होने के विरोध में तहसील पहुंचे सपा नेता

Sat, 29 Mar 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज एसडीएम को ज्ञापन सौपते सपा कार्यकर्ता। स्रोत-सोशल मिडिया
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गडहिया चिंतामन स्थित मस्जिद पर नोटिस चस्पा होने और ध्वस्तीकरण के लिए तारीख तय हो गई है। इसकी जानकारी होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों के साथ सपा नेता आगे आए हैं। शुक्रवार को सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ देवराज पुंडीर को सौंपा। मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई पर रोक व नोटिस को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव गडहिया चिंतामन गांव में पीडब्ल्यूडी सड़क की भूमि पर मस्जिद के निर्माण का आरोप लगाकर हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों के साथ अरविन्द किशोर शाही ने तहसील प्रशासन से कार्यवाही की मांग की थी। भूमि की पैमाइश के बाद से तहसील प्रशासन ने निर्धारित किया कि मस्जिद पीडब्ल्यूडी की जमीन में बनाई गई है। इस आधार पर बेदखली का नोटिस चस्पा कर जमीन खाली करने की मियाद आठ अप्रैल निर्धारित किया था। शुक्रवार को सपा नेता ब्रह्मशंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, डॉ. पीके राय, जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, मोहम्मद इलियास अंसारी, मधुरश्याम राय, कलामुद्दीन, अवधेश राय, जाकिर हुसैन, आनंद यादव, गोरख निषाद, विजय यादव, जावेद इकबाल आदि के नेतृत्व मे पहुंचा सपा डेलिगेशन ने 40 वर्ष पुरानी मस्जिद का हवाला देकर अमन व शांति के लिए कार्रवाई रोकने व नोटिस वापसी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें