फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत एसपी सचिंद्र पटेल ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवागत एसपी सचिंद्र पटेल ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

कहा, प्राथमिकता के आधार पर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया। 2012 बैच के आईपीएस सचिंद्र पटेल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महत्व वाले इस जनपद में अपराध पर नियंत्रण, अवैध शराब पर रोक के साथ ही सुरक्षा पर उनका पूरा ध्यान रहेगा। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि वह वर्ष 2012 के आईपीएस हैं। इससे पहले दिल्ली की टाटा कंसलटेंसी में कंप्यूटर इंजीनियर थे। वे जौनपुर के रहने वाले हैं और लखनऊ में पढ़ाई पूरी की। इलाहाबाद में सीओ, कानपुर नगर में एसपी सिटी रहे हैं। इसके बाद भदोही, मिर्जापुर, फिरोजनगर में तैनात रहे हैं। दिसंबर से एसएसपी एटीएस के पद लखनऊ में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि होली और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए दोपहर में सभी सीओ और थानेदारों के साथ बैठक की गई है। उन्हें बताया गया है कि अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर थाने की पुलिस और यूपी 112 को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें