जौरा बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा नोनिया पट्टी के सोनबरसा गांव स्थित खेल परिसर में आयोजित स्व. शांति देवी जिला स्तरीय फुटबाॅल मैच में रविवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें सोनबरसा की टीम ने सिवान को हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के मैनेजर पंकज कुमार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त मैच शुरू कराया। पहले हाफ शुरू होने के पांच मिनट बाद सोनबरसा के खिलाड़ी सरफुद्दीन में पहला गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। थोड़ी ही देर बाद सिवान की टीम से अजहर ने गोलकर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद सोनबरसा की टीम के खिलाड़ी श्रवण कुशवाहा ने दूसरा गोल कर टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। काफी रोमांचकारी खेल में सोनबरसा टीम के इबरान ने एक और गोल गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। उसके बाद सिवान की टीम के सोनू जाफरी गोल मारकर अपने टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन सिवान की टीम के खिलाड़ियों के काफी प्रयास के बाद भी सोनबरसा की टीम की बराबरी नहीं कर पाई। इस तरह सोनबरसा की टीम ने सेमीफाइनल मैच 3-2 से जीत कर फाइनल में जगह बनाई। अंत में खेल के व्यवस्थापक डॉ. शुभम यादव ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। मैच में अल्ताहीर ने कमेंट्री की।इस दौरान अभिमन्यु यादव, प्रदीप यादव, संदीप, सुग्रीव, प्रमोद, प्रताप, सिद्धू, शैलेष आदि मौजूद रहे।