फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सरकारी जमीन से काट दिए आठ पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहदावल। थाना क्षेत्र के जब्बार गांव स्थित सरकारी जमीन से आठ पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले में वन रक्षक की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। वहीं काटे गए पेड़ की लकड़ी साडेकला गांव स्थित आम के बाग से बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसओ मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वन रक्षक महेश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ मार्च को सुबह 7:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि रघुवीर यादव निवासी रामनगर बढ़या ठाठर ने ग्राम जब्बार में नाला सरकारी भूमि पर रोपित पुराने पौधरोपण (वन विभाग) क्षेत्र से अर्जुन हरा के मोटे वृक्षों की चोरी से कटान कर ग्राम साढ़े कला के आम के बगीचे में छिपाकर रखा है।
सूचना पर ओमकारनाथ वरुण, पल्टू एवं गौरवकांत त्रिपाठी मेंहदावल रेंज को लेकर कटान स्थल की छानबीन करने पर अर्जुन का आठ हरा वृक्ष कटा मिला। मौके से समस्त लकड़ी गायब थी। इसके बाद छिपाए गए स्थल ग्राम साढ़ेकला के आम के बगीचे में पहुंचे तो देखा कि अर्जुन हरा लकड़ी का बोटा रखा था। जो सरकारी स्थल के कटे अर्जुन वृक्षों से मेल खाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त स्थल पर रघुवीर यादव द्वारा वर्षों से लकड़ी का भंडारण किया जाता है। बरामद अर्जुन का 61 नग बोटा रेंज परिसर बेलहर (मेंहदावल रेंज) में अनुरक्षित किया गया। रघुवीर यादव ने सरकारी पेड़ की कटान करके क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि मामले में वन रक्षक की तहरीर पर रघुवीर यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें