फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटे ने कुदाल से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट, भूमि बेचने को लेकर चल रहा था विवाद

Fri, 31 Mar 2023 04:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी पडरौना।

सार

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी बेटे को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। परिवार में जमीन बेचने को लेकर बवाल चल रहा था।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया गांव में शुक्रवार की सुबह इकलौते बेटे ने पिता की कुदाल से मारकर हत्या कर दी। भूमि बेचने और पत्नी संग बदलसूकी से तंग आकर बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सिसवा मठिया निवासी पत्ती गुप्ता (55) की पत्नी लीलावती की एक साल पूर्व मौत हो चुकी है। वह अपने इकलौते बेटे दिनेश कुमार और बहू इमरती से करीब एक साल से मकान के एक ही हिस्से में अलग रहकर अपना-अपना भोजन पकाते थे।

इसे भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने चाचा-भतीजा को कुचला, शव देख कांप गई लोगों की रूह
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे पत्ती गुप्ता अपने घर के बाहर थे। तभी उनके बेटे दिनेश ने कुदाल से हमला कर दिया। उसने पिता को पहले पीटा, इसके बाद कुदाल से गले पर वार कर दिया, जिससे खून की धारा बह निकली। आसपास के लोग कुछ समझ पाते। इसके पहले आरोपी बेटा भाग गया।
विज्ञापन


आसपास के लोग अभी कुछ कर पाते कि पत्ती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी की पत्नी इमरती को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई।

इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें