फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटियों के संरक्षण के लिए सामाजिक सोच बदलनी होगी

Mon, 13 Jul 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जंगल बेलवा, सेमरिया और जंगल खिरकिया गांव में रविवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को बेटियों को पढ़ाने और भ्रूण हत्या नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि बेटियों के संरक्षण के लिए सामाजिक सोच बदलनी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्हें बचाने और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सबकी है। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या केवल एक कानूनी अपराध नहीं है, बल्कि मानवता के खिलाफ एक गंभीर पाप है। जो समाज बेटियों को जन्म लेने का अधिकार नहीं दे सकता, वह कभी प्रगति नहीं कर सकता। संचालन मनोज गोंड ने किया। इस दौरान चंदन पांडेय, प्रमोद गुप्ता जोगिंदर, सुदामा, शैंपू, मंजू, रीता, चिन्ता, हीरमति, इंदु, यशोदा, आंचल, शांति देवी, रीमा, रावड़ी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें