फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने बिगाड़ा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में मौसम बदलने के साथ गले के संक्रमण और वायरल बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर और सीएचसी में रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने ठंडी चीजों से परहेज और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे लोगों को बीमारियो जकड़ रही हैं। इस कारण ही मेडिकल कॉलेज में हर दिन आने वाले करीब 1200 में से 250 से 300 मरीज मेडिसिन विभाग में आते हैं। इसमें से 100 से अधिक मरीज बुखार व गले में संक्रमण की शिकायत बता रहे हैं। मरीजों के गले में पहले संक्रमण हो रहा है, इसके बाद उन लोगों को वायरल हो रहा है। चेस्ट फिजिशियन डॉ. उपेंद्र चौधरी ने मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें