फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिसकर्मी बताकर छीने 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को पुलिसकर्मी बताकर छीने 50 हजार रुपये
विज्ञापन

बलुआ शमशेर शाही निवासी एक व्यक्ति से हुई छिनैती
पटहेरवा(कुशीनगर)। मास्क न लगाने की बात कहते हुए खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये छीनकर उचक्के भाग गए। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता, तब तक वे काफी दूर निकल चुका थे। पीड़ित ने सोमवार शाम को पटहेरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बलुआ शमशेर शाही गांव नवासी रंगीला कुशवाहा ने तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर पटहेरवा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से रुपये निकालने गए थे। करीब तीन बजे बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर साइकिल से हाईवे की सर्विस लेन से घर जा रहे थे। बैंक से 200 मीटर दूर पटहेरिया चौराहे के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए मास्क न लगाने की बात कहते हुए तलाशी ली। बैंक से निकाले 50 हजार रुपयेे छीनकर आरोपित भाग निकले। इस संबंध में एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें