फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार में शराब लेकर बिहार जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Tue, 03 Jun 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। स्थानीय पुलिस ने रविवार की देर रात फोरलेन के पटहेरिया समउर मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के पास से एक लग्जरी कार से हरियाणा निर्मित 185 बोतल शराब तथा एक तस्कर को पकड़ा है पुलिस के अनुसार पकड़ी गयी गाड़ी व शराब सहित कुल कीमत लगभग नौ लाख रुपये बताई जा रही है। पटहेरवा थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में एसओ विनय कुमार मिश्र ने बताया कि अवैध शराब तस्करी और पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार की शाम जरिये मुखबिर सूचना मिली कि लग्जरी कार से हरियाणा निर्मित शराब बिहार की तरफ जा रही है।
विज्ञापन

सूचना पर अलर्ट हो गई और पटहेरिया समउर मार्ग पर वाहन चेकिंग करना शुरू किया कि उसी दौरान एक कार को पुलिस टीम ने रोक कर तलाशी लेना शुरू किया तलाशी में गाड़ी से 185 बोतल हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई।
पकड़ी गई गाड़ी व शराब की कुल कीमत लगभग नौ लाख रुपये बताई जा रही है। गाड़ी चालक को पकड़ कर जब पूछताछ की गई तो उसकी पहचान नियामत पुत्र भूरे निवासी बरुई टांडा थाना निमगांव जनपद लखिम पुर खीरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें