पडरौना। बीच शहर में बने टिनशेड के गोदाम में आग लगने के करीब बीस मिनट बाद अफरा-तफरी के बीच लोग घरों, होटल और दुकानों से बाहर निकल गए। धुआं लोगों के घरों में घुस गया। गोदाम में प्लास्टिक का सामान अधिक होने से धुंए की गंध इतनी खराब थी कि दमकलकर्मियों को दिशा बदलकर आग बुझानी पड़ी। पहले कोतवाली रोड पर उत्तर दिशा से आग बुझाने के पहुंचे दमकलकर्मी रामकोला रोड पर होटल और अंग्रेजी शराब के मॉडल शाप के पास से वाहन खड़ा कर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। शाम सात बजे तक आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी थी। जहां गोदाम बना है, वह सदर विधायक की जमीन बताई जा रही है।
अस्थायी बने कटरेन का गोदाम तीनों दुकानदारों ने किराए पर लिया था। गोदाम के चारों तरफ मकान, होटल व दुकानें हैं। शहर के बीच आगलगी की घटना ने शहरवासियों के होश उड़ा दिए। गोदाम से निकलने वाला धुंआ लोगों के घरों में घुस गया। धुंए का गंध इनका खराब था कि लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा। धुंआ लगने के बाद आंख से पानी निकल रहा था। दमकलकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने में जुटे रहे, नगर पालिका से दो जेसीबी मशीन आनन-फानन में मंगाई गई और गोदाम की दीवार तोड़कर अगर पानी की बौछार डाली गई। इसके बाद कुछ हद तक आग काबू में आई। इसके चलते कोतवाली रोड पर आवागमन पर भी कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। गोदाम के पास विधायक का एक होटल और रामकोला रोड पर एक होटल के अलावा पास में एक निजी विद्यालय है। आग लगने के बाद होटल संचालक भी परेशान रहे, कहीं आग की लपटें होटल की तरफ न पहुंंच जाएं। देर शाम तक घटनास्थल के आस-पास अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों का कहना था कि गोदाम में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था।
-
गोदाम में लगी आग से निकलने वाला धुंआ आंखों में जलन पैदा कर रहा था। घरों में धुंए का गुबार घुसने से दम घुटने लगा। दमकलकर्मियों के साथ आस-पास के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। -जितेंद्र जायसवाल, पडरौना
-
-आबादी के बीच बिना मानक का गोदाम बना दिया गया था। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। आग तब तक बुझा नहीं तब तक डर बना रहा। -जय चौरसिया, पडरौना
-
घर के पीछे आग लगने की जानकारी होने पर मैं गया, लेकिन इतना धुंआ निकल रहा था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। धुआं घरों में भर गया था। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ा। आग फैली होती तो और नुकसान हुआ होता। -लालबाबू सिंह, रामकोला रोड
-
होटल में बैठा था अचानक लोगों का शोर सुनकर बाहर निकला तो चारों तरफ धुंआ था। इधर-उधर लोग भाग रहे थे और आग बुझाने के लिए शोर मचा रहे थे, काफी प्रयास के बाद आग बुझा। अगर समय से फायर ब्रिगेड नहीं आया होता तो आग फैल सकती थी। -श्याम गुप्ता,रामकोला रोड
-
-आग लगने की सूचना पर पुलिस गई थी। फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका। तीन दुकानदारों ने गोदाम बनाया था। कोई जनहानि नहीं हुई है। काफी प्रयास के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। -अजय कुमार सिंह, सीओ सिटी
पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित अम्बेडकर नगर गोदाम में लगी आग से निकलता धूआं। संवाद
पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित अम्बेडकर नगर गोदाम में लगी आग से निकलता धूआं। संवाद
पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित अम्बेडकर नगर गोदाम में लगी आग से निकलता धूआं। संवाद
पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित अम्बेडकर नगर गोदाम में लगी आग से निकलता धूआं। संवाद