कसया। नगर के गांधी चौक के समीप सोमवार को सुबह गोरखपुर से सवारी लेकर पडरौना जा रही एक निजी बस के इंजन से धुआं निकलने लगा। इसे देखकर यात्री बस से कूदने लगे और अफरा-तफरी मच गई। बस में जहां आग लगी वह व्यस्ततम स्थान है। आग लगने की वजह चालक ने शार्ट-शर्किट बताई है। इसके बाद बस को सड़क के किनारे चालक ने खड़ा कर दिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बस की सवारी दूसरे साधन से अपने गंतव्य को गए। गोरखपुर से सवारी लेकर एक प्राइवेट बस रोजाना की भांति पडरौना जा रही थी।
बस कसया स्टेशन के आगे पुलिस चौकी के समीप पहुंची थी कि उसके इंजन से अचानक धुंआ निकलने लगा और बंद हो गई। धुआं देखकर बस में बैठे यात्री चिल्लाने लगे। चौक पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड भी पहुंच गए। चालक बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद बस से यात्री नीचे उतरे।