फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो कॉलेजों में 385 विद्यार्थियों में स्मार्टफोन वितरित

Tue, 13 Feb 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
ढाढ़ा में राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को स्मार्ट फोन वितरित करते सांसद विजय कुमार दुबे।
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग व फाजिलनगर क्षेत्र के शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय भठहीं खुर्द में सोमवार को 385 स्मार्टफोन वितरित किए गए। ढाढ़ा बुजुर्ग में 177 विद्यार्थियों में स्मार्ट फोन वितरित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद ने कहा कि सरकार डिजिटल इंडिया का सपना साकार कर रही है। भठहीं खुर्द में 208 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिए गए।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार कर रही है। ताकि तकनीकी शिक्षा में कोई समस्या न हो। विद्यार्थियों को इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी मिल सके इसके लिए प्रदेश सरकार डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देते हुए शिक्षा को तकनीकी रूप प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्राचार्य डाॅ. चैतन्य कुमार व नोडल डाॅ. दुर्गेश कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान सुकरौली ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान, चेयरमैन राजनेति कश्यप, मुंशी सिंह, ज्ञान विक्रम सिंह, सुभाष पांडेय आदि मौजूद रहे।

शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय भठहीं खुर्द में मुख्य अतिथि डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह मोबाइल फोन विद्यार्थियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र, प्रदीप दूबे आदि ने संबोधित किया। बीएड की छात्रा अंकित पांडेय और बीए की छात्रा शकुंतला कुमारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद अतिथियों ने स्मार्टफोन वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित तिवारी ने किया। इस दौरान सर्वेश द्विवेदी, अंजन मिश्र, ब्रजेश मिश्र, सच्चिदानंद राय, छोटेलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
- बुद्ध पीजी कॉलेज में बांटे गए 155 स्मार्टफोन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी काॅलेज सभागार में सोमवार को 155 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिया गया। राकेश जायसवाल ने कहा कि इस स्मार्टफोन का सदुपयोग करना आपकी जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए असामाजिक डिजिटल सामग्री से बचना भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार सिंह ने की और संचालन डॉ. राकेश चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान डॉ. सौरभ द्विवेदी, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. कमाल हसन, डॉ. श्वेता भट्ट, डॉ. श्वेता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें