फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झोपड़ी में लगी आग से 45 हजार रुपये जले

Mon, 12 Feb 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत विशुनपुरा निवासी रमाशंकर कुशवाहा ने गांव के बाहर कोटवा-घुघली मार्ग पर खेत की रखवाली के लिए एक झोपड़ी बनाकर रहते हैं। शनिवार की देर रात को उनकी झोपड़ी में आग लग गई। जिससे उसमें रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। इसी झोपड़ी में बंधी एक बछिया की झाुलसकर मौत हो गई और घर में रखीं गई 45 हजार रुपये नगद भी जल कर खाक हो गया। शनिवार की देर रात झोपड़ी में अचानक से आग लग गई। इसमें सोये उनके रिश्तेदार ने शोर मचाया। गांव के लोग जब तक पहुंचते आग से झोपड़ी जलकर राख हो गई।झोपड़ी के पास सिंचाई के लिए लगाया गया सोलर पैनल भी आग से जल कर बर्बाद हो गया है।आग से लाखों रुपए की क्षति हुई हैं। संवाद
विज्ञापन

0
देवर पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप

समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव लछिया निवासी एक महिला ने रविवार को अपने देवर पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने बताया है कि उसके मिट्टी काटने वाली मशीन की चेन देवर ने चोरी से बेच दी है। उसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है। इस संबंध में देवर से पूछताछ करने पर वह मारपीट व अभद्रता करते हुए जानमाल की धमकी दे रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद
0
पेड़ काटने के मामले में लेखपाल ने दर्ज कराया केस
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में रास्ते की ज़मीन पर लगाए गए सात सागौन के पेड़ किसी ने काट लिए गए हैं। इस मामले की जांच खड्डा वन क्षेत्र के रेंजर ने भी किया था। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। शनिवार को लेखपाल विशाल चतुर्वेदी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध चोरी कर पेड़ काट लेने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

0
- धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। सेवरही थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने चेंकिग के दौरान एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी लाल बाबू सिंह थाना क्षेत्र के रकवाजंगली पट्टी गांव का निवासी है। आरोपी धोखाधड़ी के मामले में वांछित था। पुलिस उसको गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें