जौरा बाजार। क्षेत्र के अमवा तिवारी गांव में सोमवार को दिन में ही करीब आधा दर्जन किशोर एक बंद मकान में चोरी करते पकड़े गए। आसपास के लोग उन्हें चोरी करते पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर छोड़ दिया।
गांव निवासी शैलेश दुबे गांव के बाहर मकान बनवाए हैं। वह परिवार के साथ बाहर रहते हैं। मंगलवार की दोपहर गांव के बाहर बंद पड़ा मकान देख आधा दर्जन किशोर घर में घुस गए और ईंट से हैंडपंप का हैंडल तोड़ दिया। इलेक्ट्रिक वायरिंग का कापर का तार निकाल लिया। इसके बाद वह टुल्लू पंप खोलने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान आसपास के लोग बंद पड़े मकान के अंदर से आवाज आने पर घर में घुसे तो इन किशोरों को चोरी करते पकड़ लिया।
गांव के लोगों ने चोरी कर रहे किशोरों को मारपीट कर बाद में छोड़ दिया। सूचना पर आए चौकी प्रभारी मधुरिया चंदन प्रजापति ने मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना पर मौके पर गया था, लेकिन गांव के लोग उनको छोड़ चुके थे।