फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी में छह टीमें विजयी, फाइनल मुकाबला आज

Tue, 27 Aug 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के माघी कोठिलवा गांव में कृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को जिला स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन शामिल हुईं कुल 12 टीमों में से छह टीमों ने जीत दर्ज की। मंगलवार को कबड्डी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नथुनी चौहान कबड्डी टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराया। कबड्डी में 12 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें जरार, बैरागी टोला, जंगल टोला, भैरोगंज, बिहार मुराडीह, बाजूपट्टी सहित छह टीमों ने जीत दर्ज किया। मंगलवार को फाइनल खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता टीम को आयोजकों की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, सागर कुशवाहा, पट्टू कुशवाहा, प्रमोद, गोविंद, दुर्गेश, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें