पडरौना। निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही के आरोप में डीएम ने कार्रवाई की है। उन्होंने बीडीओ, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तमकुहीराज, सेवरही, दुदही, हाटा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी व उप खंड अधिकारी, विद्युत कसया और वरिष्ठ सहायक निर्वाचन कार्यालय (नगरीय एवं पंचायत) काे कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कुशीनगर, तमकुहीराज और हाटा विधान सभा क्षेत्रों में नो-मैपिंग, डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन, सुनवाई एवं नोटिस निर्गत किए जाने के कार्यों में शिथिलता पाई गई है। डीएम ने बताया कि तमकुहीराज और हाटा एसडीएम से मिले रिपोर्टों के अनुसार निर्देश बाद भी न तो निर्धारित नोटिस डाउनलोड/निर्गत किया गया और न ही प्रशिक्षण दिया गया। बैठकों एवं निर्वाचन कार्यों में भी अपेक्षित सहभागिता नहीं रही। निर्वाचन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।