फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर की छह किमी पटरी अधूरी, गिट्टी बिछाकर छोड़ दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। रायपुर बेलवा घाट जाने वाली मुख्य सड़क से जुड़े नहर की छह किलोमीटर पटरी का निर्माण कार्य करीब दो वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। दरअसल, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से इस सड़क पर सिर्फ गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है। इसके कारण गुजरने वाले राहगीर व वाहन चालक गिरकर हर रोज चोटिल हो रहे हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिसवानिया, अटरडीहा, सेमरा, पड़री मेहदिया, रामपुर बांगर, बरवा रतनपुर, देवतहा बाली, बलुवही, रायपुर भैंसही, मडार विंदवलिया, कुर्मीपट्टी, सिरसिया गांवों के लोगों के आवागमन के लिए इसे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनाया गया था। जिससे लोगों का आवागमन हो रहा था। सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर नवनिर्माण के लिए करीब दो वर्ष पहले ही पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से सड़क पर जगह-जगह गिट्टी डालकर छोड़ दिया। उसे अब तक नहीं बनाया गया है। इसको लेकर क्षेत्र के विनोद दूबे, अन्नू गोविंद राव, संजय राव, अरुण कुशवाहा, ग्राम प्रधान सत्येंद्र विश्वकर्मा, अशोक सिंह, मोहर गौड़, प्रमोद कुशवाहा, विजय गौतम, कोलाहल, अशोक, नंदलाल, बिकाऊ गुप्ता, तुलसी, लल्लन कुशवाहा, विनोद विश्वकर्मा, वीरेंद्र, कमलेश प्रसाद, अजय वर्मा, राजकुमार ने निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दिया है।



कोट
डेढ़ साल पहले सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ था। गिट्टी बिछाई गई है। बरसात बाद निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। अब तक हुई देर की वजह वर्ष की शुरुआत में कोलतार की अनुपलब्धता रही, दिक्कत दूर हो गई है। - राजेश निगम, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें