कॉलेज प्रशासन की ओर से कड़े प्रबंध किए गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज में रगड़गंज स्थित ज्ञान भारती महाविद्यालय के कुल 300 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। उनमें शनिवार को बीए द्वितीय वर्ष के हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र के पंजीकृत 87 परीक्षार्थियों में से छह ने परीक्षा छोड़ दी।
शनिवार को कॉलेज में ज्ञान भारती महाविद्यालय के परीक्षार्थियों के बैठने के लिए दो अलग कमरों में व्यवस्था की गई थी। केंद्राध्यक्ष प्राचार्य डॉ. एनपी राय ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के कुछ समय तक परीक्षार्थियों में काफी दबाव देखा गया।
ज्ञान भारती महाविद्यालय से आए परीक्षार्थियों की परीक्षा 18 अप्रैल तक चलेगी। उनमें 11 अप्रैल को बीए प्रथम वर्ष के हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा पहली पाली, बीए द्वितीय वर्ष अंग्रेजी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दूसरी पाली में होगी।
इसी तरह से 12 अप्रैल को बीए प्रथम वर्ष अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र सुबह की पाली, 13 अप्रैल को बीए द्वितीय वर्ष अंग्रेजी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दूसरी पाली के अलावा 18 अप्रैल को बीए प्रथम वर्ष अंग्रेजी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा सुबह की पाली में होना तय किया गया है। सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. उर्मिला यादव ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से कड़े प्रबंध किए गए हैं।