बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिसवा शुक्ल गांव में बुधवार की शाम मां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन के दौरान अराजकतत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई।
बृहस्पतिवार को बसपा के गोरखपुर मंंडल प्रभारी और भीम आर्मी के नेता गांव पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मूर्ति खंडित करने और मारपीट में शामिल छह लोगोें पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सिसवा शुक्ला गांव में बुधवार की शाम को गांव के युवक लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। इस दौरान अबीर-गुलाल दलित युवकोें पर पड़ गया।
इसी बात को लेकर युवकों के दोनों गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान वहांं लगी आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। दलित समाज के युवक मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवकों पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। गांव मेंं पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को क्षतिग्रस्त आंबेडकर की प्रतिमा ठीक कराया गया। मारपीट में दलित समाज के कुछ युवक चोटिल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो किसी तीसरे ने आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर मामले को तूल देने का प्रयास किया गया।
बृहस्पतिवार को बसपा के गोरखपुर मंडल प्रभारी हरेंद्र गौतम, श्रीराम, जितेंद्र गौतम, रोहित निगम, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अयोध्या अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली और प्रशासन से कार्रवाई की मांंग की। गांव के राकेश की तहरीर पर अमन, आशीष, विशाल, मंटू, कन्हैया, रणजीत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है। गांव का माहौल सामान्य है।