दुदही। यूथ क्रिकेट क्लब की तरफ से जंगल नौगांवा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को फाइलनल मैच लक्ष्मीपुर और सिसवा के बीच खेला गया। इसमें सिसवा की टीम ने मैच जीतकर शील्ड पर कब्जा कर लिया।
लक्ष्मीपुर के कप्तान आदम अंसारी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह टीम 10 ओवर में आठ विकेट गंवा कर कुल 48 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जबाब में खेलने उतरी सिसवा की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पूरा कर मैच जीत लिया। सिसवा के खिलाड़ी इक़बाल को मैन ऑफ द मैच और लक्ष्मीपुर के खिलाड़ी आदम शेख को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि नौशाद अली व गोविंद निषाद ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
इस दौरान दिनेश गुप्ता, रवीश यादव, फकरे आलम अंसारी, राजू अंसारी, वाहिद अंसारी, रहमान आदि मौजूद रहे।