फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंदिर मठ, बस स्टेशन पर प्राण प्रतिष्ठा का हुआ लाइव प्रसारण

Tue, 23 Jan 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
 प्राण प्रतिष्ठा को लाइव प्रसारण देखते पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह व अन्य लोग।
विज्ञापन
कसया। अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर विभिन्न मंदिर, मठ और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर भजन-कीर्तन, आरती और लाइव प्रसारण के बाद प्रसाद वितरण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम को लोगों ने दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया। प्राण प्रतिष्ठा के समय लोगो ने खड़े होकर जय सियाराम का उद्घोष करने लगे। सारा वातावरण सियाराम के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर के बस स्टेशन कसया में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल के द्वारा नगर भ्रमण, सुंदर कांड का पाठ, प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण व प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान दिनेश तिवारी, राजेश जायसवाल, संतोष सिंह, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, वाहिद अली, अमरचंद जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, विनोद गिरी, प्रमिल गुप्ता, मनोनीत सभासद राजेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे। नगर के रामजनकी मंदिर मठ में संस्कार भारती, विश्व हिंदू परिषद व राम जानकी मठ में प्रोजेक्टर लगाकर लाइव प्रसारण कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात छोटे-छोटे बच्चों की सामूहिक आरती की गई। मठ के प्रांगण में स्थित ठाकुर जी को भोग लगाकर लोगो को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान महंत त्रिभुवन सारण दास, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, संस्कार भारती अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, सुरेश गुप्ता, कालिंदी त्रिपाठी, जिला प्रचारक राजेश, अनुराग, देवेंद्र सिंह, शिया सरण, संतोष, अंबरीश, अनुराधा, सोनाली, प्रिया, प्रीति विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। श्रीनाथ मंदिर में भगवान की आरती की गई। दीप सजाकर दीपोत्सव मनाया गया। नगर के कसाड़ा चौक पर भी अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें