फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साहब ! प्रधान ने ले लिए रुपये फिर भी नहीं मिला आवास

Wed, 08 Oct 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनतीं एसडीएम आकांक्षा मिश्रा। संवाद   
विज्ञापन
उजारनाथ। तमकुही के ग्रामसभा सेंदुरिया बुजुर्ग स्थित मां कंकाली देवी मंदिर परिसर में मंगलवार के दोपहर में उपजिलाधिकारी की चौपाल में एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि साहब, आवास के लिए प्रधान ने रुपये ले लिए, लेकिन हमकाे आवास अब तक नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद छह समस्याएं चौपाल में आयीं। उसका निस्तारण उन्होंने किया। एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन एक सार्वजनिक विवाद के मौके पर पहुंच कर मौके की निरीक्षण की व आसपास के लोगों से पूछताछ की।
उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा जब चौपाल में पहुंची तो उसके पूर्व राजस्व निरीक्षक अवधेश मिश्र के नेतृत्व में राजस्व कर्मी पहुंच कर समस्यायों को सूचीबद्ध कर चुके थे। सबसे पहले शोभा पत्नी सनोज प्रसाद ने बताया कि उसके घर के सार्वजनिक रास्ते को एक वर्ग विशेष के लोगों ने अवरोध उतपन्न कर दिया है, जो रास्ता है। उस पर बकरियां और खाट बिछाकर उसे भी बंद कर दिए हैं। राजस्वकर्मियों द्वारा उपजिलाधिकारी को बताया गया कि उच्च न्यायालय में मामला लंबित है।उपजिलाधिकारी अधिकारी ने आदेश दिया कि पुनः एक टीम गठित कर उक्त सार्वजनिक रास्ते की भूमि की पैमाइश किया जाए और सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटवाएं। आजाद मोगलपुरा, मुमताज सिंदुरिया ने राशन कार्ड में यूनिट काटने की शिकायत की। राबड़ी देवी पत्नी रामप्रकाश ने आरोप लगाया कि प्रधान को रुपये देने के बाद भी उसका आवास अभी नही मिला। उपजिलाधिकारी को प्रधान ने बताया कि कि महिला का आवास पास हो गया है। अभी धन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें