फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक नहर में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Wed, 08 Oct 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के सामने मंगलवार की दोपहर गंडक नहर में एक युवक का शव उतराता देख लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर आई पुलिस गंडक से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उसमें से बदबू निकाल रहा था।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के सामने से गुजरी मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से अचानक तेज बदबू निकलने लगा। लोगों ने देखा तो उसमें एक युवक का शव उतराते हुए जा रहा था। उसके शरीर से बदबू आ रही थी। लोगों की सूचना पर आए खड्डा थाना प्रभारी गिरजेश उपाध्याय ने गंडक नहर से उतराते शव को बाहर निकलवाया तो मृतक के शरीर का कई हिस्से जल चुका था। शव देख उसका पहचान करना मुश्किल हो रहा था।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव काफी हद तक जल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें