फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : बाहर गए मतदाताओं की दोबारा जांच के निर्देश

Tue, 16 Dec 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते विधायक पीएन पाठक।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। नगर के गोला बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय में 276 से 283 तक के मतदान केंद्रों को लेकर सोमवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता कुशीनगर विधायक पीएन पाठक और कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने की। इस दौरान बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में विशेष रूप से एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत) मतदाताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि एएसडी मतदाताओं की एक बार पुनः गहन जांच कर अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे।
अधिकारियों ने बीएलओ को निष्पक्षता, जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में मतदाता सूची की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। समीक्षा बैठक में आरके निर्वाचन राजन मिश्रा, सुपरवाइजर गंधर्व उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें