फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साहब! मैं जिंदा हूं, बीएलओ ने दिखा दिया मृत

Sun, 02 Jun 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। साहब! मैं जिंदा हूं। बीएलओ ने मुझे मृत दिखाकर मतदाता सूची से नाम काट दिया है। इसके चलते मतदान करने से वंचित रह गया हूं। यह गुहार फाजिलनगर विधान सभा क्षेत्र के पिपरा कनक निवासी मजीबुल्लाह ने अधिकारियों से लगाई।
विज्ञापन

वे पिपरा कनक स्थित बूथ संख्या 167 पर शानिवार को मतदान करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बीएलओ ने पर्ची नहीं दी थी। जब मतदान करने बूथ पर पहुंचा, तो वहां उपलब्ध मतदाता सूची में उनका नाम नहीं था। पता करने पर जानकारी हुई कि उन्हें मृत दिखाकर उनका नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद वे मौजूद बीएलओ से लेकर अन्य अधिकारियों तक अपने जीवित होने की बात करते रहे, लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं होने से उन्हें मतदान से मना कर दिया गया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। यदि ऐसी शिकायत है तो उसकी जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें