फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिंदगी के लिए लड़ रहा हमले में जख्मी युवक

Sun, 30 Nov 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कस्बे के श्यामनगर वार्ड निवासी रियाज (25) को 26 नवंबर की शाम को घर लौटते समय एक विक्षिप्त युवक ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रियाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। वहीं, इस वारदात के बाद भयभीत लोगों ने जानलेवा हमला करने वाले विक्षिप्त को मानसिक चिकित्सालय भेजने की प्रशासन से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर की शाम को कस्बे के श्यामनगर वार्ड निवासी रियाज किसी काम से पुराने कचहरी चौराहे पर गया था। वहां से लौटते समय एक मैरिज हाल के पास विक्षिप्त युवक ने उसे ईंट फेंककर मारा तो वह गिर गया। इसके बाद विक्षिप्त ने उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ कई वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका इलाज लखनऊ चल रहा है। इस वारदात के बाद से क्षेत्र के लोग विक्षिप्त युवक का हिंसक रूप को देखकर काफी डरे हुए हैं और प्रशासन से उसे मानसिक चिकित्सालय भेजने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन बांसी के अध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिपाठी ने भी प्रशासन से मानसिक चिकित्सालय भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें