फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने पर बीएलओ को किया सम्मानित

Sun, 30 Nov 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। निर्वाचन आयोग की तरफ से चलाए जा रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) कार्य को निर्धारित समय से पहले शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर बीएलओ राधेश्याम चौरसिया को सम्मानित किया गया। रविवार को डुमरियागंज तहसील सभागार में एसडीएम राजेश कुमार व बीईओ अशोक कुमार सिंह ने शाल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम समडा स्थित बूथ संख्या 322 के बीएलओ राधेश्याम चौरसिया ने एसआईआर कार्य को निर्धारित समय से पहले शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया था। इस पर उन्हें रविवार को एसडीएम राजेश कुमार व तहसीलदार रविकुमार यादव और बीईओ अशोक कुमार सिंह ने शाॅल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यों की सराहना करते हुए सभी बीएलओ से उनसे प्रेरणा लेकर मेहनत लगन से कार्य करने की अपील की। इस दौरान नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, प्रेम प्रकाश चौबे, अभिषेक कुमार, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें