फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसआईआर गणना प्रपत्र भरने में चलाया जागरूकता अभियान

Sun, 30 Nov 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर रविवार को सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर एसआईआर गणना प्रपत्र भरने को लेकर जागरूकता किया। रविवार को उग्रसेन सिंह ने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव दिनेश यादव व छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष सूरज त्रिपाठी के साथ मिलकर जिगिना माफी बूथ संख्या-350 व परसोहिया बूथ संख्या-130 व 131 में जनसंपर्क कर सैकड़ों मतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने हेतु एसआईआर फॉर्म भरवाए। नए मतदाताओं को भी जागरूक किया गया। बूथों के बीएलओ की मौजूदगी में मौके पर ही लोगों के फॉर्म भरे जाने में आने वाली हर समस्या का समाधान किया गया। इस दौरान रामू यादव, जगदीश प्रधान, गुड्डू सिंह, डब्लू सिंह सुग्रीम, सोनी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें