फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छठ का प्रसाद लाने का वादा कर मायके गईं श्रीमंती, अब कभी नहीं लौटेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। शुक्रवार को श्रीमंती देवी जब छठ पूजा में शामिल होने के लिए मायके जा रही थीं, तब परिवार के लोगों को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी विदाई होगी। घर से निकलते समय उन्होंने लौटते वक्त छठ का प्रसाद लेकर आने का वादा किया था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनकी मौत की खबर मिलते ही दोनों बेटे रूपेश और दीपक बदहवास हो गए। जिस घर में छठ पर्व की तैयारियां चल रही थीं, वहां चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

श्रीमंती देवी के परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूट चुका था। उनके पति कपिल देव मिश्रा के कुछ वर्ष पहले ट्रेन हादसे में दोनों पैर कट गए थे। इसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी श्रीमंती के कंधों पर आ गई थी। वह घर चलाने से लेकर परिवार की जरूरतों तक का ध्यान रखती थीं। पति की देखभाल और बच्चों की जिम्मेदारी भी वही संभालती थीं।

पत्नी की मौत से टूट चुके दिव्यांग कपिल देव मिश्रा ने रुंधे गले से कहा कि पहले से ही जिंदगी मुश्किलों में गुजर रही थी। किसी तरह परिवार का खर्च चल रहा था। पत्नी ही उनकी बैसाखी और जीवन का सहारा थीं। अब उनके चले जाने से परिवार की जिम्मेदारी कैसे उठेगी, यह समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


श्रीमंती के दो बेटे हैं। बड़े बेटे रूपेश की शादी हो चुकी है। मां की असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है। छठ पर्व पर जिस घर में खुशियों और उल्लास का माहौल होना चाहिए था, वहां मातम पसरा है। दोनों बेटे मां के लौटने और उनके हाथों से छठ का प्रसाद खाने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन अब उनकी यादें ही परिवार का सहारा रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें