बोदरवार। मंसूरगंज में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा व लड्डू गोपाल पूजन को लेकर भव्य कलश व शोभा यात्रा राधे-कृष्ण के जयकारों और भजनों के साथ निकाली गई। यात्रा ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। वहां पर वैदिक मंत्रों के बीच कलश स्थापना के साथ पूजन व कथा प्रारम्भ हुआ।
बुधवार को कप्तानगंज ब्लाॅक के ग्राम सभा मंसूरगंज में गोदाम चौक पर स्थित पवन वस्त्रालय के बगल में आयोजित सात दिनों तक चलने वाले श्रीमद्भागवत कथा व लड्डू गोपाल पूजन को लेकर भव्य कलश व शोभा यात्रा निकाली गई। कथा वाचक पंडित रविशंकर महराज के संग निकाली गई इस यात्रा में मुक्ति नाथ गुप्ता अपने पत्नी आशा गुप्ता के साथ प्रमुख यजमान बने हुए थे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सहजनवा मनोज कुमार गुप्ता, भाजपा नेता हरेराम गुप्त, गोपालचंद गुप्ता, अवधेश मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, बद्रीनाथ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।