तमकुहीराज के रामलीला मैदान में रामकथा सुनातीं साध्वी दीदी स्मिता।संवाद
- फोटो : vijaypur news
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बा के रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में बृहस्पतिवार को कथा वाचक ने श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन मर्यादा और कर्तव्य पालन का सर्वोत्तम उदाहरण है।
कथा वाचक साध्वी स्मिता दीदी ने कहा कि श्रीराम का राज्याभिषेक केवल अयोध्या का उत्सव नहीं था, बल्कि धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का प्रतीक है। कथा विश्राम के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीराम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव मनाया। व्यास पीठ का पूजन कर कथा शुरू कराते हुए मुख्य अतिथि अभिषेक मिश्र ने कहा कि श्रीराम कथा लोगों को आत्मिक शांति और सही मार्गदर्शन प्रदान करती है। जीवन में श्रीराम के आदर्शों को अपना कर सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
इस दौरान अनुज राय, मनोज गुप्ता, अजय सिंह, सुनील कुमार, संदीप यादव, संजीत व्याहुत, नंदप्रकाश गुप्ता, अशोक राय, डॉ. जतिंदर चौबे, बीबी राय, प्रदीप सोनी, माला गुप्ता, अनिता राय, उर्मिला गुप्ता, मंजू गुप्ता, पूनम चौबे आदि मौजूद रहे।