फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

Fri, 03 Apr 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गौरीश्रीराम के हनुमान मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में नृत्य करते कलाकार।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सलेमगढ़। क्षेत्र के माधोपुर खुर्द गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व रामकथा शुरू हुई। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलशयात्रा निकाली गई। जयश्रीराम के जयघोष के साथ निकाली कलश यात्रा पथरवां, भूलिया, अगरवां, चखनी चौराहा, दवनहा होते सेवरही शिवा घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बांसी नदी से कलश में जला भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिविधान से कलश की पूजन कर सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों ने बताया कि वृंदावन से आए पंडित अभिषेक शास्त्री रामकथा कथा सुनाएंगे। इस दौरान कर्नल राम कुंवर लाल श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, नितेश प्रताप, मनमोहन, पुष्पेंद्र मिश्रा, विपिन पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें