पडरौना। विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा हुई। इसमें बच्चों की 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर सीडीओ ने जिले के पांच बीईओ और विद्यालयों के निरीक्षण में में लापरवाही बरतने पर छह ब्लॉक के एआरपीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। सीडीओ ने चेताया कि काम नहीं करने वाले एआरपी पर कार्रवाई करें।
बैठक में बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने निपुण भारत मिशन, छात्र नामांकन स्कूल चलो अभियान, कायाकल्प, आधार नामांकन, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, शारदा, समर्थ, आरटीई योजना के तहत अलाभित समूह के बच्चों का नामांकन, मध्याह्न भोजन आदि की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक के दौरान सेवरही, कसया, फाजिलनगर, पडरौना और तमकुहीराज क्षेत्र के विद्यालयों में 75 प्रतिशत से कम छात्र उपस्थित मिली। इस पर सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने नाराजगी जताते हुए संबंधि ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया।
इसी तरह मोतीचक, दुदही, कसया, खड्डा, तमकुहीराज और सेवरही के एआरपी द्वारा निर्धारित लक्ष्य से कम विद्यालयों का निरीक्षण मिलने पर इन ब्लॉक के एआरपी से जवाब मांगा है। सीडीओ ने कहा कि जो खंड शिक्षा अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं उनके कार्य क्षेत्र बदलाव करें।
सभी विद्यालयों पर इस सप्ताह में पुस्तक वितरण कराते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारी पुस्तक वितरण कार्य की नियमित निगरानी करें। सीडीओ ने मुख्यमंत्री का जिले में भ्रमण प्रस्तावित है।
इसको देखते हुए सभी विद्यालयों में स्कुल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराएं, शुद्ध और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
शौचालय की साफ सफाई, विद्यालय रंग रोधन, डेस्क बैंच की उपलब्धता आदि पर विशेष ध्यान दें। प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों के कम नामांकन पर सीडीओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान परियोजना निदेशक पीयूष सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी एके दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि, बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, अशोक यादव, विजयपाल नारायण त्रिपाठी, जया राय, अमितेश कुमार, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, रीता गुप्ता, अखिलेश सिंह, डीसी निर्माण गौरव पांडेय, ऋषभ कुमार राय, मदुरेंद्र शुक्ला, अखिलेश चौधरी, पंकज गौतम आदि मौजूद रहे।