कसया (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के परासखांड़ गांव में मतदान संपन्न होने के बाद प्रधान पद के एक उम्मीदवार के पति और उनके समर्थकों की ओर से बूथ पर हंगामा किया गया।
उनका आरोप है कि वहां लोगों ने फर्जी तरीके से वोट डाला है। उनकी ओर र्से इंट-पत्थर चलाए जाने की बात भी कही जा रही है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
हाटा ब्लॉक के परासखांड़ गांव में शाम साढ़े चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद एक प्रत्याशी के पति और उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभी लोग मतदान कर्मचारियों पर एक दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी तरीके से मतदान कराने का आरोप लगाने लगे।
उनमें से कुछ लोगों ने बूथ पर्र इंट-पत्थर भी चलाया। इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई तो मौके पर फोर्स भेजी गई। इसी बीच एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल और एसओ ज्ञानेंद्र नाथ शुक्ल भी पहुंच गए। एसओ का कहना है कि इस मामले में पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।