फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: सर्राफ को युवक ने मारी गोली, पैसा लौटाने के लिए बंधे पर बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Fri, 15 Jul 2022 11:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह ने बताया की गोली चलाने वाले युवक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
तुर्कहा सीएचसी में घायल सर्राफा व्यवसायी का उपचार करते चिकित्सक।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां उधार की रकम लौटाने के बहाने एक युवक ने सर्राफ को बंधे पर बुलाकर गोली मार दी। लोगों ने व्यवसायी को पीएचसी खड्डा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खड्डा कस्बे के सर्राफ कन्हैयालाल वर्मा (65) से जिंदा छपरा निवासी युवक ने ब्याज पर पैसा लिया था। बृहस्पतिवार को युवक ने फोन कर रकम लौटाने के बहाने वर्मा को अहिरौली गांव के नौका टोला के पास बंधे पर बुुलाया। शाम छह बजे कन्हैया लाल अपने पोते ऋषभ के साथ बाइक से बंधे पर पहुंचे।

उन्होंने पोते को बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए भेज दिया। थोड़ी देर में उधार लेने वाला युवक अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचा। वह बंधे पर टहलते हुए कन्हैया लाल से बातचीत करने लगा। इसी दौरान झोले में रखा तमंचा निकालकर उसने कन्हैया लाल पर गोली चला दी। बाएं हाथ में गोली लगने से कन्हैया लाल गिर पड़े।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देखकर हमलावर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह ने बताया की गोली चलाने वाले युवक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें