दुकानदार के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 73 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लछिया देवरिया निवासी हार्डवेयर दुकानदार के खाते से साइबर ठगों ने 73 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित रामसागर विश्वकर्मा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रामसागर ने बताया कि किसी ग्राहक ने उनके खाते में 20 हजार रुपये भेजे थे। ग्राहक के खाते से रुपये निकल गए, लेकिन उनके खाते में नहीं आए। इस संबंध में उन्होंने कस्टमर केयर से बात की तो उन्होंने बैंक से एटीएम कार्ड लेने को कहा। दूसरे दिन एटीएम कार्ड लेकर फोन करने पर उन्होंने धोखे से ओटीपी पूछ लिया। इसके पांच मिनट बाद उनके खाते से 73 हजार रुपये निकल गए। पटहेरवा एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।