फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जन औषधि केंद्रों पर दवाओं का टोटा, 60 फीसदी तक आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टी विटामिन, च्यवनप्राश से लेकर फेसवॉश की नहीं हो रही आपूर्ति
विज्ञापन

600 से अधिक प्रकार की जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान
पडरौना। गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए खोले गए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों पर दवाओं की किल्लत बनी हुई है। कुशीनगर के 106 केंद्रों पर 600 से अधिक प्रकार की जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने का प्रावधान है लेकिन फिलहाल 140 से 145 प्रकार की दवाएं ही मिल पा रही हैं। संचालकों को ऑर्डर की महज 40 फीसदी दवा मिल रही है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
जिले के जन औषधि केंद्रों पर 600 से अधिक प्रकार की जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। जन औषधि केंद्रों पर 300 से 400 प्रकार दवाएं रखे जाने की अपेक्षा होती है। इसके विपरीत जिले के केंद्रों पर महज 140- 145 प्रकार ही दवाएं उपलब्ध हो रही हैं। केंद्रों पर खांसी, बुखार और जुकाम की कुछ दवाएं आसानी से मिल जा रही हैं लेकिन मल्टी विटामिन, च्यवनप्राश से लेकर फेसवॉश की आपूर्ति ही नहीं हो रही है। इस वजह से मरीजों को केंद्रों से निराश हो कर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में संचालित जन औषधि केंद्र के संचालक समीर खेतान ने बताया कि 100 दवाओं का ऑर्डर किया जाता है तो 34-40 तरह की ही दवाएं मिल पाती हैं। औसत 40 फीसदी दवा ही मिल रही है। ऑर्डर देने के बाद भी पर्याप्त मात्रा में दवाएं नहीं मिल रही हैं। मांग बढ़ने के कारण उपलब्ध स्टॉक जल्द ही खत्म हो जाता है। बताया कि हर रोज 20-25 मरीज पर्ची पर लिखी दवाएं नहीं मौजूद होने के चलते वापस लौट जाते हैं।
केंद्रों पर नहीं है सैनिटरी पैड
जन औषधि केंद्रों पर सैनिटरी पैड की आपूर्ति लंबे समय से नहीं हो रही है। केंद्र संचालकों के मुताबिक, हर रोज काफी संख्या में सैनिटरी पैड के अभाव में ग्राहक लौट जाते हैं। हालात यह है कि ऑर्डर करने के बावजूद नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सस्ती व सुलभ दवाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए खोले गए जन औषधि केंद्र बेमतलब साबित हो रहे हैं। वहीं जिम्मेदार भरपूर दवाएं होने का दावा कर रहे हैं, जबकि स्थिति धरातल दावे के बिल्कुल विपरीत है।
जिले में 106 जन औषधि केंद्र हैं संचालित
कुशीनगर जिले में कुल 106 जन औषधि केंद्र संचालित हैं, जहां पर सस्ती जेनेरिक दवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। संचालकों के ऑर्डर के मुताबिक उन्हें जेनेरिक दवाएं मिलती हैं लेकिन मौजूदा समय में ऑर्डर की पूरी दवाएं नहीं मिल रही हैं। सिर्फ 40 से 50 फीसदी ही मिल रही हैं। जन औषधि केंद्रों के नोडल विक्रम राठौर के मुताबिक केंद्र संचालकों को किसी एक वितरक पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। पूरे प्रदेश में जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति के लिए लखनऊ, गाजियाबाद, सुल्तानपुर और आजमगढ़ में वितरक हैं। जहां पर ऑर्डर लगाकर दवाएं मंगा सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जन औषधि केंद्रों पर दवाओं की कोई कमी नहीं हैं। संचालकों को ऑर्डर के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सैनिटरी पैड की आपूर्ति को लेकर कुछ दिक्कत थी, वह भी दूर कर लिया गया है। जरूरत के मुताबिक केंद्रों को दवाएं उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता है।
विक्रम राठौर, नोडल अधिकारी, जन औषधि केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें